बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपितों को भेजा न्यायालय

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, बरसठी (जौनपुर)। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपित लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था।

 

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर महमूदपुर बड़ेरी गांव निवासी राममिलन सिंह एवं चंदन सिंह, भदरांव गांव निवासी दीपक कुमार गौतम तथा बरसठी निवासी मो. सिराज उर्फ पिंटू और समा बानो उर्फ नीलम को उनके घरों से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त अलग-अलग मामलों में न्यायालय में लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। कई बार नोटिस और समन जारी होने के बावजूद पेश न होने पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उनका चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

बरसठी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से कानून का पालन करने और न्यायालय के आदेशों का सम्मान करने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन में फंसी धारदार डोर

    सद्भावना पुल के पास हादसा, 20 वर्षीय शगुन मौर्य गंभीर रूप से घायल; समय पर उपचार से टली अनहोनी   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  जौनपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में…

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    भदोही में आज निकलेगी श्रीकृष्ण शोभायात्रा, आयोजन की तैयारियां पूरी

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी की शानदार छलांग, प्रदेश में पांचवां स्थान

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजे सुर और साज

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    नहर हादसे में मृत किशोर के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    दानगंज बाइपास का विधायक त्रिभुवन राम ने किया निरीक्षण

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी

    राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश संयोजक बने ओमप्रकाश द्विवेदी