युवती का वीडियो वायरल करने के आरोप में चार युवकों पर मुकदमा दर्ज

स्नान के दौरान वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का स्नान करते समय कथित रूप से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर बरसठी पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का आरोप है कि आरोपितों ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया और आरोपितों से पूछताछ की, तो उनके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अंशु पटेल, शिवम पटेल, सचिन और करन निवासी खड़वा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बरसठी पुलिस ने कहा कि महिलाओं की निजता से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    मृतक के स्वजन ने लगाए हत्या की साजिश और आरोपितों को संरक्षण देने के आरोप, विधायक ने निष्पक्ष जांच के लिए डीजीपी से शिकायत की बात कही     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    विशाल यादव हत्याकांड ने पकड़ा सियासी रंग, विधायक लकी यादव ने आरोपों को बताया साजिश

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिलेगा नया संबल

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    अभिनव विहार में 18.58 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक पहल को मिला समर्थन, गौरा कला में चला जागरूकता अभियान