लूट के मामले में वांछित अभियुक्तगण थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 01 अदद मोबाईल फोन बरामद

लूट के मामले में वांछित अभियुक्तगण थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार, कब्जे से लूट का 01 अदद मोबाईल फोन बरामद

 

वाराणसी– पुलिस आयुक्त वाराणसी के लूट/चोरी के मुकदमों के सफल अनावरण व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में,

 

अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0062/24 धारा 394,411 भा0द0वि0 थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्तगण

 

1. आदित्य कुमार उर्फ मंगु पुत्र मिलिंद कुमार निवासी ग्राम खरौना थाना खानपुर जिला गाजीपुर हालपता नई बस्ती सद्गुरु परमहस हास्पीटल के पास पांडेयपुर वाराणसी

 

2. रवि कुमार पुत्र मुन्ना लाल निवासी ब्लॉक न0-41 रूम नं0-07 पुराना काशीराम आवास शिवपुर वाराणसी को दिनांक 02.03.2024 को समय करीब 23.55 बजे पी0एन0यू0 क्लब के पास थाना कैण्ट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे लूटे गये 01 अदद मोबाईल फोन को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

पूछताछ विवरण-अभियुक्त आदित्य कुमार उर्फ मंगु व रवि कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि हमारे एक दोस्त ने अपना नया ऑटो खरीदा था, जिसके लिए हम सभी दोस्त उससे पार्टी मांग रहे थे, जिसके लिए हम चार दोस्तों की आपस में बात हुई थी और उसके बाद हम चारो लोग दिनांक-21.02.2024 की रात में मिल कर अपने दोस्त की आटो में बैठकर घूमते-फिरते हुए वाराणसी कैण्टोमेण्ट से गुजर ही रहे थे ।

 

कि रास्ते में एक साइकिल सवार व्यक्ति मोबाइल फोन पर बात करते हुए जाता दिखाई दिया तो उसे लूटने के लिए हम सब ने अपना आटो उसके पीछे ले लिया और जैसे ही वह आदमी आर्मी कैण्टीन कैण्टोमेण्ट वाराणसी के पास पहुंचा ही था कि हम सब ने अपने दोस्त के आटो मे रखे एक लोहे के राड-डण्डा से उस पर वार किया जिससे वह साइकिल सवार वही रोड पर गिर गया और उसके हाथ से मोबाइल लूटने के बाद आटो से हम चारों दोस्त तेजी से वहाँ से भाग गये थे।

 

हम लोग अपने शौक पूरा करने के लिए ऐसा करते रहते है और हमने अपनी पार्टी करने के लिए साइकिल सवार व्यक्ति से मोबाइल लूटा था।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अतुल कुमार मिश्रा, उ0नि0 आयुष पाण्डेय, हे0का0 दिनेश यादव, का0 सचिन मिश्रा, का0 नागेन्द्र कुमार थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चार दिन से लापता 19 वर्षीय युवती को राजातालाब पुलिस ने सकुशल खोज निकाला

    गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार कर रही थी तलाश, युवती के घर लौटने पर परिजनों ने जताया आभार     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। थाना राजातालाब पुलिस…

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना आज, तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा; सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी     वाराणसी। खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की 27 अक्टूबर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी