थाना सिंधौरा पुलिस टीम नें कूटरचित दस्तावेज तैयार कर परीक्षा देने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना सिंधौरा पुलिस टीम नें कूटरचित दस्तावेज तैयार कर परीक्षा देने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

वाराणसी– पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर चल रही उ0प्र0 पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा के दौरान नकल करने व कराने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के आदेश के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा में

 

दिनाँक 18.02.2024 को फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर परीक्षा देने वाले 02 नफर वांछित अभियुक्तगण को थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।आज दिनांक 18.02.2024 को सौम्या सिंह केन्द्र व्यवस्थापक चौ0 ब्रह्मदेव सिंह इण्टर कॉलेज करेमुआ वाराणसी द्वारा थानाध्यक्ष सिंधौरा को सूचना दिया गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2023 हेतु चौ0 ब्रह्मदेव सिंह इण्टर कॉलेज करेमुआ वाराणसी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।

 

जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा में कक्ष सं0-32 में अभ्यर्थी सूरज सिंह यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव निवासी ग्राम- चकरू, कुन्दीपुर थाना नोनहरा, जिला गाजीपुर (अनुक्रमांक-6179117) की जगह पर एक दूसरा व्यक्ति मनोज सिंह यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव निवासी ग्राम- चकरू, कुन्दीपुर थाना नोनहरा, जिला गाजीपुर परीक्षा दे रहा था, जो बायोमेट्रिक जाँच में पकड़ा गया। पुछताछ करने पर इसने बताया कि उसकी उम्र सीमा खत्म हो गयी थी उसका भाई प्राइवेट में नौकरी करता है तो उसकी जगह पर मैं परीक्षा दे रहा था।

 

इस सूचना पर थानाध्यक्ष श्री अखिलेश वर्मा थाना सिंधौरा मय पुलिस बल के साथ मनोज सिंह यादव व उसकी निशानदेही पर अभ्यर्थी सूरज सिंह यादव दोनों को गिरफ्तार कर थाना सिंधौरा पर मु0अ0स0- 019/2024 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 6/10 परीक्षा अधिनियम में पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा,का0 आनन्द सिंह,का0 बबलू गिरि,का0 अखिलेश कुमार, थाना सिन्धोरा, कमि0 वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा