कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 

 

 SHREE 7NEWS, बबुरी (चंदौली)। बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर गांव में बुधवार सुबह एक होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव घर के कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्षेत्राधिकारी एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, श्रीकंठपुर निवासी विजय बहादुर भारती (52) अलीनगर थाने में होमगार्ड जवान के रूप में तैनात थे। मंगलवार शाम ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने परिवार के साथ भोजन किया और घर के सामने वाले कमरे में सोने चले गए। बुधवार सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर उनकी छोटी बेटी राधना उन्हें जगाने पहुंची। कमरे में प्रवेश करते ही उसने पिता को जमीन पर औंधे मुंह पड़ा देखा। उनके चेहरे तथा आसपास खून के निशान देखकर वह घबरा गई और शोर मचाया।

शोर सुनकर बहू अंजनी सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। घटना की जानकारी पर बबुरी थाना पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए।

मृतक की बेटियों आराधना और राधना ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उनके पिता रात तक पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन सुबह उनका शव रक्तरंजित अवस्था में मिला। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विजय बहादुर भारती परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। लगभग 15 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी का निधन हो चुका था। इसके बाद उन्होंने अकेले ही अपने बेटे और तीन बेटियों का पालन-पोषण किया। उनका पुत्र विकास वाराणसी में मजदूरी करता है, जबकि दो बेटियों का विवाह हो चुका है। घटना के समय घर में छोटी बेटी राधना और बहू अंजनी मौजूद थीं। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र