भाजपा जिलाध्यक्ष की पहल रंग लाई, मकानों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार हटाया गया

बिजली विभाग ने लगाए नए खंभे और ट्रांसफार्मर, वर्षों पुरानी समस्या से मिली राहत

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के प्रधानमंत्री आदर्श गांव स्थित पूरे पटेल बस्ती में वर्षों से एक दर्जन से अधिक पक्के मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को आखिरकार हटा दिया गया। लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, मकानों के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता था। इस संबंध में बिजली विभाग समेत विभिन्न स्तरों पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

 

कुछ दिन पूर्व वाराणसी भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आदर्श गांव पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे समस्या से अवगत कराया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष ने तत्काल विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान कराने का निर्देश दिया।

 

इसके बाद बिजली विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए नए खंभे और नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया तथा हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया। शुक्रवार तक कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।

 

गांव के उमाशंकर पटेल, हरिशंकर विश्वकर्मा, रामनरेश, रमेश, दिनेश पटेल, जीउत प्रसाद, भोला, काली शंकर, बच्चेलाल, अमित लाल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का समाधान होने से अब लोगों को भयमुक्त वातावरण मिला है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, लाखों की नकदी और जुआ खेलने का सामान मिलने का दावा     विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार…

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हुई गिरफ्तारी, सामने घाट पुल के नीचे से पकड़ा गया आरोपी     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    लंका पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर, चार मोटरसाइकिल बरामद

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मोहनसराय में सेवा संकल्प बाइक यात्रा का स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी