पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

पत्रकार प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई का मिला आश्वासन

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, भदोही। जिले में पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता, उत्पीड़न और अनावश्यक दबाव की घटनाओं को लेकर सोमवार को पत्रकार प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अनुपस्थिति में जनसुनवाई कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समाचार संकलन और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने के दौरान कुछ पत्रकारों को अनावश्यक दबाव, अभद्र व्यवहार और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, जिससे निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने ऐसे मामलों की गंभीर जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय अथवा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा कहा कि कानून के दायरे में रहकर कार्य करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा।

 

पत्रकार प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने पीपीसी भदोही के जिला संरक्षक फूलचंद मिश्रा एवं जिला सदस्य राजकुमार गौतम से संबंधित मामले को भी प्रमुखता से उठाते हुए निष्पक्ष जांच और न्यायोचित कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

इस अवसर पर वकील दुबे (सत्यम न्यूज), प्रशांत सिंह (आकाश भूमि) और लाल साहब यादव (दैनिक मान्यवर) को पत्रकार प्रेस क्लब की सदस्यता भी प्रदान की गई।

 

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव सत्येंद्र द्विवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा, प्रदेश सलाहकार सचिव कृष्णा पाठक, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा, महासचिव राजेश मिश्रा, जिला संयोजक आशीष सोनी, जिलाध्यक्ष दिलीप दुबे, जिला महासचिव विष्णु दुबे, जिला संगठन मंत्री राजकुमार सरोज, जिला सचिव राजनारायण यादव, विकास मिश्रा, विकास पाण्डेय, आनंद तिवारी, राधेकृष्ण तिवारी, रोशनी मल्होत्रा, सुधीर उपाध्याय, सुभाष सिंह, लाल साहब यादव, प्रशांत सिंह, वकील दुबे, प्रेम कुमार, शीतल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा