सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

ज्ञानपुर में तालाब की भूमि से हटवाया अतिक्रमण, वारी में लापरवाही पर लेखपाल के निलंबन के निर्देश

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, भदोही। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के अभियान के तहत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को नगर पंचायत ज्ञानपुर तथा ग्राम पंचायत वारी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध कब्जे के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

नगर पंचायत ज्ञानपुर स्थित पुराने दीवानी परिसर के समीप तालाब की भूमि पर मिट्टी डालकर कब्जा किए जाने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर उन्होंने तहसीलदार ज्ञानपुर को संबंधित व्यक्ति हरिशंकर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जेसीबी मशीन से डाली गई मिट्टी को तत्काल हटाकर तालाब की भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने के निर्देश भी दिए।

 

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि तालाब, पोखरे और अन्य जल स्रोतों की भूमि पर अतिक्रमण पर्यावरणीय संतुलन के लिए घातक होने के साथ-साथ जनहित के भी विपरीत है। ऐसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

इसके बाद जिलाधिकारी ग्राम पंचायत वारी पहुंचे, जहां ग्राम समाज की नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच की गई। मौके पर कुछ लोगों द्वारा भूमि पर कब्जा करने का प्रयास पाया गया। भूमि संरक्षण में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल राकेश कुमार के निलंबन के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत की भूमि का तत्काल सीमांकन एवं चिन्हांकन कराकर उसे सुरक्षित कराया जाए तथा कब्जा करने वालों के विरुद्ध राजस्व एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम समाज, तालाब, चारागाह, परती एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध जनपद स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर बिना शिकायत की प्रतीक्षा किए सक्रिय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि सरकारी संपत्तियां जनता की अमानत हैं और उनकी सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि सरकारी भूमि की सुरक्षा में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि सरकारी भूमि पर कहीं भी अवैध कब्जे की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

जिलाधिकारी की सख्त कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है और प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा