चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

चार नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे समर्थक

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरा ऊपरवार गांव में चौबेपुर कस्बा के ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों तथा दो अज्ञात महिलाओं सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण, व्यापारी तथा समर्थक चौबेपुर थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने मित्र सोनू जायसवाल के साथ किसी सामाजिक कार्य के सिलसिले में गौरा ऊपरवार गांव गए थे। आरोप है कि गांव निवासी प्रमोद कुमार गोंड ने उन्हें चाय पीने के लिए कहा और मना करने पर पानी पिलाने के बहाने अपने घर के अंदर बुला लिया।

 

ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि दो दिन पूर्व यशराज यादव के साथ हुए लेनदेन को लेकर आरोपित पक्ष नाराज था। इसी विवाद को लेकर प्रमोद गोंड, उसके भाई विनोद, पिता छोटेलाल तथा दो अज्ञात महिलाओं ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन और वाहन की चाबी छीन ली गई, कपड़े फाड़ दिए गए तथा किसी कुंद हथियार से प्रहार कर दाहिनी आंख के पास गंभीर चोट पहुंचाई गई।

 

सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच पहुंचे गोल्डी उर्फ राकेश सोनकर, राजू जायसवाल और आकाश गुप्ता के साथ भी आरोपितों द्वारा अभद्रता और ईंट-पत्थर चलाने का आरोप लगाया गया। इस घटना में गोल्डी के घायल होने की बात भी सामने आई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

 

सूत्रों के अनुसार नामजद आरोपित प्रमोद गोंड के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज रहे हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा