विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के छित्तमपुर गांव स्थित माँ नेपाली भगवती धाम में विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण एवं मानवता की रक्षा की कामना के साथ आयोजित नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

 

माँ नेपाली भगवती धाम से प्रारंभ हुई कलश यात्रा हाथी, घोड़े, चार पहिया वाहनों एवं गाजे-बाजे के साथ गौरीशंकर महादेव मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद माँ गंगा का पूजन कर महिलाओं ने कलश में गंगाजल भरकर सिर पर धारण किया और भव्य शोभायात्रा निकाली।

 

शोभायात्रा कादीपुर चौराहा, चौबेपुर, चंद्रावती और ढाका मार्ग से होते हुए पुनः माँ नेपाली भगवती धाम स्थित यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान देवलपुर, हरियाडीह, मुनारी, कादीपुर और छित्तमपुर सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं, महिलाओं, युवाओं तथा गणमान्य लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

 

अयोध्या से पधारे संत राजेन्द्र दास महाराज के सानिध्य में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 22 जून से 30 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 23 जून से सतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा। प्रतिदिन प्रातःकाल यज्ञ तथा सायं 4 बजे से 8 बजे तक 29 जून तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत पूर्णाहुति संपन्न होगी।

 

संत राजेन्द्र दास महाराज ने बताया कि 30 जून को क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में सुख, समृद्धि, विश्व शांति तथा भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने की कामना से इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ में विश्व कल्याण और मानवता की रक्षा के लिए विशेष आहुतियां भी अर्पित की जाएंगी।

 

इस अवसर पर देवलपुर, मुनारी, हरियाडीह, कादीपुर, छित्तमपुर सहित आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष, युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम