भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

कल्लीपुर में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बनेगा 60 मीटर सड़क मार्ग, क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन की सुविधा

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के जंसा मंडल अंतर्गत ग्राम सभा कल्लीपुर में सोमवार सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने 2 लाख 99 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 60 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग का विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वर्ष 2025-26 की त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत इस सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि इंटरलॉकिंग मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

 

उन्होंने बताया कि रविवार देर शाम मां कालिका मंडल के गजेपुर गांव में भी विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। यहां 3 लाख 72 हजार रुपये की लागत से 60 मीटर तथा 9 लाख 25 हजार रुपये की लागत से 200 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

 

शिलान्यास कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जंसा मंडल अध्यक्ष डॉ. रमेश पटेल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सुशील सिंह ‘तोयज’, मंडल उपाध्यक्ष मनीष दूबे, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, नीरज सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अमित पटेल ‘रिंकू’, गोलू सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम