पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

झाड़ू उठाकर शुरू की सफाई, कार्यकर्ता और कर्मचारी भी अभियान में हुए शामिल

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में जनसंपर्क और सक्रियता के लिए चर्चित विधायक सौरभ का सोमवार को एक अलग ही रूप देखने को मिला। अचानक रामनगर पावर हाउस पहुंचे विधायक ने बिलिंग काउंटर के आसपास फैली गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से सफाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्वयं ही सफाई अभियान की कमान संभाल ली।

परिसर में फैली गंदगी को देखकर विधायक सौरभ ने वहीं रखा झाड़ू उठाया और सफाई शुरू कर दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। विधायक को स्वयं सफाई करते देख लोगों के बीच उनकी कार्यशैली की चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने इसे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की पहचान बताया।

विधायक की पहल के बाद साथ मौजूद कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए और उन्होंने भी झाड़ू उठाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इसका असर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी पड़ा और वे भी सफाई कार्य में शामिल हो गए। करीब आधे घंटे तक चले संयुक्त अभियान के बाद पूरे पावर हाउस परिसर को साफ-सुथरा कर दिया गया।

सफाई अभियान के बाद विधायक सौरभ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बिजली बिल जमा करने आने वाले उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सके।

विधायक सौरभ की इस पहल की चर्चा दिनभर क्षेत्र में होती रही। लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की जवाबदेही और जनहित के प्रति उनकी संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा