महिला नेतृत्व को मिला नया आयाम, लोक चेतना समिति ने किया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर दिया गया विशेष जोर

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लोक चेतना समिति, वाराणसी के तत्वावधान में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “महिला नेतृत्व एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी” रहा, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आई लगभग 30 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ लोक चेतना समिति की निदेशिका एवं मुख्य प्रशिक्षक रंजू सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी प्रशिक्षक निशा सिंह, रुकसाना बानो, वंदना यादव और नीलम ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशिक्षकों ने महिलाओं के भीतर छिपी नेतृत्व क्षमता को विकसित करने और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।

 

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न व्यावहारिक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। समूह चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी समस्याओं, चुनौतियों और नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने के उपायों पर खुलकर विचार-विमर्श किया।

 

शिविर के दौरान “योजनाओं का पिटारा” गतिविधि के माध्यम से महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी और रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, पोस्टर विधि के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों तथा सामाजिक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से सरल एवं प्रभावी तरीके से अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना तथा प्रशासनिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागी महिलाओं ने ऐसे आयोजनों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत