रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

 करोड़ों की लागत से सड़क और जल निकासी परियोजनाओं का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन और मूलभूत सुविधाओं का लाभ

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत तीन निर्माण परियोजनाओं का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है।

 

विधायक ने सबसे पहले वार्ड संख्या-13 रत्तापुर स्थित राजीव विहार कॉलोनी में 330 मीटर लंबी सीसी सड़क एवं जल निकासी निर्माण परियोजना का शुभारंभ किया। लगभग 48.55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस कार्य का पूजन वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कराया। शिलापट्ट का अनावरण पार्षद भगवानपुर अमित सिंह ‘चिंटू’ और स्वास्तिक श्रीवास्तव ने किया, जबकि क्षेत्रीय पार्षद लल्लन सोनकर ने नारियल फोड़कर कार्यारंभ कराया।

 

इसके बाद विधायक ने वार्ड संख्या-65, उदयपुर (पुराना रामनगर) में श्री शिवनाथ के आवास से श्री चौथी सोनकर के आवास तक 90 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया। लगभग 5.91 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना का पूजन वरिष्ठ महिला दस्सी देवी ने किया। शिलापट्ट का अनावरण संतोष गुप्ता एवं भैया लाल ने किया तथा रितेश पाल ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

 

तीसरे कार्यक्रम में विधायक ने वार्ड संख्या-65 के कोदोपुर क्षेत्र में उपेंद्र कुमार के आवास से श्याम सुंदर सिंह के आवास तक 105 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 8.83 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना का पूजन श्याम सुंदर सिंह ने किया। शिलापट्ट का अनावरण अनुराग श्रीवास्तव एवं अंकित राय ने किया, जबकि गोरख साहनी ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया।

 

शिलान्यास कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि रामनगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे लोगों को बेहतर सड़क, जल निकासी और आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा