तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

कटहलगंज चौराहे के पास तड़के हुआ हादसा, नंबर प्लेट के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

रिपोर्ट विवेक राय 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के कटहलगंज चौराहे के समीप सोमवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित फरार हो गया। हालांकि टक्कर के दौरान वाहन की नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी चालक और वाहन की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महदेवा, उधोरामपुर निवासी 53 वर्षीय काशीनाथ यादव के रूप में हुई है। वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से उधोरामपुर से वाराणसी स्थित आवास की ओर जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच कटहलगंज चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि काशीनाथ यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से बरामद नंबर प्लेट के आधार पर वाहन की पहचान की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में घटना को लेकर शोक का माहौल है, जबकि पुलिस फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा