लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सनातन संघ के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर व्यक्त किया शोक, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की स्मृति में सोमवार को चोलापुर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सनातन संघ की जनपद इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मृतक विद्यार्थियों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया गया।

 

चोलापुर बाजार स्थित थाना परिसर के सामने बने ऐतिहासिक शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यह स्मारक जनपद वाराणसी में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है।

 

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण मासूम विद्यार्थियों की जान चली गई, जो अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को समुचित मुआवजा देने की मांग की।

 

राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडे ने कहा कि संगठन सदैव समाज और राष्ट्र के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने मृतक विद्यार्थियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडे, प्रदेश संरक्षक नागेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, वरिष्ठ सदस्य मुन्ना सिंह, अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अजय कुमार विश्वकर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी सौरभ मोदनवाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा आयर मंडल अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा सहित राजेश यादव, संजय सिंह, सोनू सिंह, जितेंद्र गुप्ता, अनुराग यादव, गोविंद यादव, प्रभु लाल सोनकर, मुन्ना शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत विद्यार्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय…

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती