प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

डॉक्टर्स डे पर नई दिल्ली में 18 जुलाई को होगा सम्मान समारोह, देश के पहले फिजीशियन बने जिन्हें मिले तीन प्रतिष्ठित सम्मान

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

SHREE 7NEWS। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा डॉक्टर विधान चंद्र राय के जन्मदिवस (डॉक्टर्स डे) के उपलक्ष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 18 जुलाई को प्रातः 11 बजे नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव इससे पूर्व वर्ष 2022 में आईएमए मुख्यालय की मानद प्रोफेसरशिप अवार्ड तथा वर्ष 2024 में नेशनल एकेडमी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। चिकित्सा जगत में यह पहली बार है जब किसी फिजीशियन को ये तीनों प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो रहे हैं।

प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाओं के लिए भी जाने जाते हैं। वह ओलंपिक तथा एशियन गेम्स में भी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक स्तर पर सराहा जाता रहा है।

प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर आईएमए के सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. पी.के. तिवारी, डॉ. ओ.पी. तिवारी, डॉ. भानु शंकर पांडेय, एपीआई वाराणसी के संस्थापक अध्यक्ष एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. डॉ. वी.पी. सिंह, पद्मश्री प्रो. श्याम सुंदर, पद्मश्री प्रो. डॉ. कमलाकर त्रिपाठी, प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रो. एल.पी. मीणा, प्रो. दीपक गौतम, प्रो. धीरज किशोर, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. मोनिका गुप्ता, राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य डॉ. शिप्रा धर, प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा, पंकज सिंह, विवेक सूद, डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. रितु गर्ग, डॉ. नीति सिंह, डॉ. अतुल सिंह, वरिष्ठ फार्मासिस्ट संपूर्णानंद पांडेय तथा डॉ. विनीता श्रीवास्तव सहित अनेक चिकित्सकों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    स्वच्छता और विकास कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, वाराणसी। शहर में चल रहे विकास एवं स्वच्छता…

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के औचक निरीक्षण के बाद विभिन्न जोनों में चला विशेष अभियान, अवैध संचालन पर कसी नकेल   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। विद्यार्थियों की सुरक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिलेगा ‘एमीनेन्ट डॉक्टर पर्सनैलिटी अवार्ड’

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को चोलापुर में दी गई श्रद्धांजलि

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास