भवन मानकों की अनदेखी पर वीडीए का बड़ा एक्शन, आठ कोचिंग संस्थान किए सील

उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के औचक निरीक्षण के बाद विभिन्न जोनों में चला विशेष अभियान, अवैध संचालन पर कसी नकेल

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। विद्यार्थियों की सुरक्षा और भवन मानकों के अनुपालन को लेकर वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित आठ कोचिंग संस्थानों के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन अभियान चलाया। बिना मानचित्र स्वीकृति अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित संस्थानों को सील कर संचालकों को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

 

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने जोन-1 के शिवपुर एवं सिकरौल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एलेन कोचिंग सेंटर में मानचित्र स्वीकृति और भवन मानकों के उल्लंघन का मामला सामने आया। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रवर्तन टीम ने तत्काल कार्रवाई कर परिसर को सील कर दिया।

 

जोन-2 के अंतर्गत सारनाथ क्षेत्र में दो कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की गई। पहाड़िया स्थित नंदलाल जायसवाल के भवन में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत संचालित कोचिंग के तीसरे तल को सील किया गया। वहीं पंचकोशी रोड, नई बस्ती में अमनदीप द्वारा बेसमेंट में लाइब्रेरी और भूतल पर बिना स्वीकृति संचालित कोचिंग संस्थान को भी सील कर दिया गया।

 

जोन-3 के अंतर्गत चन्द्रिका नगर, सिगरा स्थित वीरेंद्र प्रताप सिंह के बी+जी+4 भवन में अनियमितताएं पाए जाने पर वीडीए की टीम ने नियमानुसार प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर दिया।

 

जोन-4 में वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में व्यापक कार्रवाई की गई। संकट मोचन मार्ग स्थित एलेन कोचिंग की एक शाखा तथा साकेत नगर स्थित दूसरी शाखा को सील किया गया। इसके अलावा ब्रह्मानंद कॉलोनी, दुर्गाकुंड में संचालित एल-1 कोचिंग, दुर्गाकुंड स्थित आकाश इंस्टीट्यूट और महेंद्रा कोचिंग के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए संबंधित परिसरों को सील कर दिया गया।

 

उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, भवनों की संरचनात्मक मजबूती और शहरी नियोजन मानकों का पालन सुनिश्चित करना प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृति अथवा मानचित्र के विपरीत संचालित संस्थानों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों और भवन स्वामियों से नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा