कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण में महापौर और नगर आयुक्त ने खुद संभाली ब्रश

स्वच्छता और विकास कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। शहर में चल रहे विकास एवं स्वच्छता कार्यों का जायजा लेने मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल विभिन्न वार्डों में पहुंचे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कालभैरव मंदिर मार्ग के सुंदरीकरण अभियान में स्वयं भाग लेते हुए दीवारों पर पेंटिंग कर कार्य का शुभारंभ किया और श्रमिकों व स्थानीय नागरिकों का उत्साहवर्धन किया।

 

मैदागिन स्थित कालभैरव वार्ड में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नालियों और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कालभैरव मंदिर मार्ग पर भवनों और दुकानों की बाहरी दीवारों के रंग-रोगन व सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन करते हुए महापौर ने निर्देश दिया कि मार्ग की सभी दुकानों के साइन बोर्ड एक समान डिजाइन में तैयार किए जाएं तथा उनके नीचे “सौजन्य से नगर निगम वाराणसी” अंकित किया जाए। इस दौरान निर्माणाधीन शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। वहीं गुरुनानक मार्केट में ट्रांसफार्मर के पास फैली गंदगी देखकर महापौर ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई के निर्देश दिए।

 

इसके बाद महापौर लहुराबीर स्थित पशु चिकित्सालय (घोड़ा अस्पताल) परिसर पहुंचे, जहां म्युनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से 34.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे भव्य मार्केट कॉम्प्लेक्स एवं अंडरग्राउंड पार्किंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए मैनपावर बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के अंतिम चरण में महापौर बिरदोपुर वार्ड पहुंचे और मानसून के मद्देनजर नाला सफाई एवं जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। नालों की सफाई तो संतोषजनक मिली, लेकिन निकाली गई सिल्ट सड़क पर ही पड़ी होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और शाम तक हर हाल में सिल्ट हटाने तथा सीवर की प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान भाजपा दल के नेता सुरेश कुमार चौरसिया, कालभैरव वार्ड के पार्षद संजय कुमार गुजराती, नामित पार्षद मनोज यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा