पिंडरा विधानसभा में जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय रहे जनप्रतिनिधि

शोक संवेदना, पारिवारिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों में शामिल होकर लोगों का जाना हालचाल

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि ने बुधवार को विभिन्न गांवों और कस्बों का भ्रमण कर सामाजिक, पारिवारिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कई परिवारों से शिष्टाचार भेंट की, दुर्घटना में घायल व्यक्ति का हालचाल जाना, शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी तथा धार्मिक एवं वैवाहिक आयोजनों में शामिल होकर लोगों के सुख-दुख में अपनी सहभागिता निभाई।

 

सबसे पहले करमपुर निवासी राजू मिश्रा के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद करमपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान रामचंद्र सरोज के पुत्र के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना पर उनके घर पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

इसी क्रम में करमपुर निवासी एवं हेड कांस्टेबल सुरजीत कुमार के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात ग्राम पंचायत पचरासी में जयशंकर स्पोर्टिंग क्लब के कोच अंकित पांडेय के आवास पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

भ्रमण के दौरान पचरासी में लक्ष्मीशंकर पांडेय, बड़ागांव डीह में विकास पांडेय की बड़ी माता तथा पचरासी निवासी सुभाष पांडेय के निधन पर उनके आवास पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

इसके बाद बड़ागांव बाजार स्थित पाठक मेडिकल एजेंसी पर पहुंचकर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं मधुमखियां ग्राम सभा में शरद तिवारी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभाशीष प्रदान किया।

 

कार्यक्रमों की श्रृंखला में पिंडरा ब्लॉक के ग्राम पिंडराई पठखान में जयशंकर पाठक के यहां आयोजित रामायण पाठ एवं गृहप्रवेश समारोह तथा कारखियाव निवासी शैलेंद्र मिश्रा के आवास पर आयोजित रामायण पाठ एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम में भी सहभागिता की। इस दौरान क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    शिवाजी नगर पार्क में सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी (महमूरगंज): वाराणसी के महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर पार्क में शुक्रवार को 95 बटालियन…

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    राजेंद्र प्रसाद घाट से गूंजा आह्वान: गंगा को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्तव्य   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी (राजेंद्र प्रसाद घाट): शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर