पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बहू रूपा मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत, संपत्ति हड़पने के मामले में मिली राहत

एमपी-एमएलए कोर्ट से चार वर्ष की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर की बेल, विजय मिश्रा सहित परिवार के अन्य सदस्य अब भी जेल में

 

 

रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS, भदोही। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे पूर्व विधायक विजय मिश्रा की बहू रूपा मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रिश्तेदार की संपत्ति एवं फर्म पर अवैध कब्जे के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा सुनाई गई चार वर्ष की सजा के विरुद्ध दायर जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी। न्यायमूर्ति समीर जैन की एकलपीठ ने 22 जून को सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया।

यह मामला वर्ष 2020 में गोपीगंज थाने में दर्ज कराया गया था। कौलापुर निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने शिकायत दर्ज कराते हुए विजय मिश्रा और उनके पुत्र विष्णु मिश्रा पर रिश्तेदारी की संपत्ति और फर्म पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। विवेचना के दौरान विजय मिश्रा की पत्नी रामलली मिश्रा और बहू रूपा मिश्रा के नाम भी मुकदमे में शामिल किए गए।

मामले में भदोही की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्रा को दस-दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी, जबकि रूपा मिश्रा को चार वर्ष की सजा मिली थी। सजा के बाद पूरा परिवार जेल भेज दिया गया था।

पूर्व विधायक विजय मिश्रा पिछले लगभग छह वर्षों से आगरा सेंट्रल जेल में निरुद्ध हैं। उनके पुत्र विष्णु मिश्रा भी करीब तीन वर्षों से विभिन्न गंभीर मामलों में जेल में बंद हैं। लगभग एक माह पूर्व इसी प्रकरण में रामलली मिश्रा और रूपा मिश्रा को भी सजा सुनाई गई थी।

पूर्वांचल की राजनीति में लंबे समय तक प्रभाव रखने वाले विजय मिश्रा पर हत्या, दुष्कर्म सहित 80 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन उनकी एक अरब रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों को कुर्क कर चुका है तथा उन्हें चिन्हित माफिया के रूप में भी कार्रवाई के दायरे में रखा गया है।

विजय मिश्रा ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी और निषाद पार्टी के टिकट पर चार बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वह जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी रामलली मिश्रा भी जिला पंचायत अध्यक्ष तथा मिर्जापुर-सोनभद्र सीट से समाजवादी पार्टी की एमएलसी रह चुकी हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र