जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने दो विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

बहेड़वा में इंटरलॉकिंग मार्ग और भीमचंडी में पुलिया निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)।

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण विकास कार्यों को नई गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ ग्राम सभा बहेड़वा में इंटरलॉकिंग मार्ग तथा भीमचंडी में पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना 2025-26 के अंतर्गत ग्राम बहेड़वा में लगभग 5.99 लाख रुपये की लागत से 130 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त सेवापुरी मंडल के भीमचंडी में 4.17 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया का भी शिलान्यास किया गया, जिससे बरसात के दौरान आवागमन की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, अधिवक्ता संतोष मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, धीरज सिंह, उमाशंकर पटेल, ओमप्रकाश पटेल, विशाल पाठक, गोलू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र