विधायक निधि से लगी सोलर लाइट चोरी, जड़ से उखाड़ ले गए अज्ञात चोर

भोहर गांव में सार्वजनिक स्थल से सोलर लाइट गायब, ग्रामीणों में रोष; पुलिस से कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत भोहर गांव में सार्वजनिक स्थान पर स्थापित सोलर स्ट्रीट लाइट की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर रात के अंधेरे में सोलर लाइट को जड़ सहित उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार, तीन घरवा ब्राह्मण बस्ती मार्ग पर संजीव मिश्रा उर्फ राजन मिश्रा की दुकान के सामने विधायक त्रिभुवन राम की निधि से लगभग दो वर्ष पूर्व सोलर लाइट लगाई गई थी। बुधवार सुबह जब संजीव मिश्रा अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो वहां सोलर लाइट पूरी तरह गायब मिली। निरीक्षण करने पर पता चला कि चोर उसे जड़ से उखाड़कर ले गए हैं।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पीआरबी टीम मौके पर पहुंची और संबंधित पक्ष को थाना एवं चौकी पर लिखित तहरीर देने की सलाह दी। इसके बाद संजीव मिश्रा ने चंदापुर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति की इस तरह चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    खिचड़ी प्रसाद व शीतल जल सेवा में उमड़ा जनसमूह, सेवा से समाज में बढ़ती है सहयोग और संवेदना: गीता जैन, मृदुला अग्रवाल   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी: सावन मास के…

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    मिर्जापुर कार्यक्रम के बाद वाराणसी पहुंचे राज्यपाल, तेलंगाना की सुख-शांति के लिए मांगा आशीर्वाद   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सावन मास में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ