शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। शिवकाली मंदिर, बरेका के प्रांगण में रविवार, 20 सितंबर 2026 को उद्धव फाउंडेशन, वाराणसी के तत्वावधान में श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 300 से अधिक बच्चों ने राधा और कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में सजकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा और पूरा प्रांगण राधा-कृष्ण के जयघोष एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजता रहा। प्रतियोगिता में लल्ला वर्ग (3 वर्ष तक), कान्हा वर्ग (6 वर्ष तक), कृष्णा वर्ग (12 वर्ष तक), किशोरी वर्ग (18 वर्ष तक) तथा समूह वर्ग (18 वर्ष तक) के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. पूनम सिंह खरवार, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव एवं संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने भगवान श्रीकृष्ण के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संयोजक पायल सरल ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया।

 

प्रतियोगिता के दौरान लल्ला वर्ग के बच्चों ने ‘मैं नहीं माखन खायो’ और मटकी तोड़ना, कान्हा वर्ग में कालिया वध, कृष्णा वर्ग में गोवर्धन पर्वत उठाने तथा किशोरी वर्ग की राधा स्वरूप प्रतिभागियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। लगभग आठ घंटे तक चले इस आयोजन का संचालन कुमकुम पटेल, रेखा वर्मा, जया कुमारी, संगीता भट्टाचार्य एवं पायल सरल ने किया। कार्यक्रम का संयोजन राकेश वर्मा, अशोक वार्ष्णेय, आलोक भट्टाचार्य, संजय श्रीवास्तव एवं नवोदिता भट्टाचार्य ने किया। अंजना श्रीवास्तव, गोविंद वर्मा, भीमसेन सरल एवं अनामिका प्रसाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

 

श्री रामकुमार गुप्ता, उप प्रधानाचार्य अग्रसेन इंटर कॉलेज, ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं गणमान्य अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के परिणामों में लल्ला वर्ग में सान्वी, कान्हा और वैष्णो कुशवाहा, कान्हा वर्ग में शिवादित्य त्रिपाठी, स्पर्श यादव और अभिराज श्रीवास्तव, कृष्णा वर्ग में अदेजा भंडारी, अनन्या कुमारी और युवराज, किशोरी वर्ग में इशिता केसरी, धनश्री वर्मा और काशिवि गुप्ता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह वर्ग में टीएसडी इंग्लिश स्कूल, जूही नृत्य कला केंद्र एवं नटराज कला केंद्र ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। आयोजन में आलोक मिश्रा, आरती टंडन, रुचि श्रीवास्तव, दिव्या मेहता, फिजियोथैरेपिस्ट आरके सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता ने बच्चों की प्रतिभा, भक्ति, नृत्य एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को एक मंच प्रदान किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र