लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत विद्यार्थियों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख किया नमन

जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल बोले— ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन आवश्यक

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। लखनऊ के कोचिंग सेंटर अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 दिवंगत विद्यार्थियों की स्मृति में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय (कैंप कार्यालय), मेहंदीगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत विद्यार्थियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

श्रद्धांजलि सभा का संचालन किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने लखनऊ की दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि इस प्रकार की हृदयविदारक घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं। उन्होंने कहा कि असमय विद्यार्थियों की हुई मृत्यु की भरपाई कभी नहीं की जा सकती। ऐसे में सभी शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक मानकों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

 

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जितेंद्र तिवारी, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, अमित पटेल ‘रिंकू’, अमित सिंह ‘पीयूष’, श्रीराम गुप्ता, पंकज सिंह, सूरज पटेल, जतिन कुमार मौर्य, चंदन गुप्ता, ओमप्रकाश पटेल, प्रताप गौतम, गोलू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र