छिनैती की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

एडीसीपी लिपि नगायच के निर्देशन और थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह की रणनीति से ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत मिली सफलता, छिनी गई संपत्ति व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। वरुणा जोन पुलिस को छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एडीसीपी लिपि नगायच के निर्देशन तथा लालपुर-पाण्डेयपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस टीम ने चेन स्नैचिंग की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश सोनकर (निवासी चौबेपुर) तथा दीपक पाठक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने 16 जून 2026 को सत्यम नगर कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला से पता पूछने का बहाना बनाकर उनके गले से सोने का टप (आभूषण) छीन लिया था।

लगातार की जा रही निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 जून को ऐढ़े काशीराम आवास के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 8,000 रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दीपक पाठक के विरुद्ध पहले से गौ-हत्या और धोखाधड़ी सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। एडीसीपी लिपि नगायच की प्रभावी अपराध नियंत्रण नीति तथा थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह की त्वरित एवं सटीक कार्यशैली के चलते पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

फिलहाल दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र