अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई दिग्गज क्रिकेटरों की मौजूदगी की संभावना; दो माह में पूरा होगा निर्माण कार्य

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

SHREE 7NEWS वाराणसी। वाराणसी के गंजारी में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार स्टेडियम का उद्घाटन एक भव्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले के साथ किए जाने की तैयारी है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा देश-विदेश के कई नामचीन क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अत्याधुनिक स्टेडियम का लगभग 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अधिकारियों का दावा है कि अगले दो महीनों में शेष कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। उद्घाटन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की टीम स्टेडियम का निरीक्षण करेगी।

 

गंजारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक थीम है। स्टेडियम का मुख्य पवेलियन भगवान शिव के डमरू के आकार में तैयार किया जा रहा है, जबकि फ्लडलाइट्स त्रिशूल की आकृति में स्थापित की जा रही हैं। प्रवेश द्वार को बेलपत्र की थीम पर विकसित किया गया है तथा छत का स्वरूप अर्धचंद्राकार रखा गया है, जो इसे देश के सबसे आकर्षक क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल करेगा।

 

स्टेडियम में एक साथ 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 40 हजार तक किया जा सकेगा। यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त डे-नाइट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन भी संभव होगा।

 

स्टेडियम निर्माण का असर आसपास के गांवों में भी स्पष्ट दिखाई देने लगा है। वर्षों से उपेक्षित क्षेत्र में सड़क, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है। निर्माण कार्य से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है, वहीं स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के कारोबार में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

स्थानीय निवासीयों का कहना है कि स्टेडियम बनने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है और भविष्य में युवाओं के लिए रोजगार एवं व्यवसाय के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उनका मानना है कि यह परियोजना आने वाले समय में गंजारी को प्रदेश के प्रमुख विकास केंद्रों में शामिल करेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला