भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, बोले— बूथ से लेकर संगठन तक और मजबूत होगी भाजपा

 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने अशोक चौरसिया को भाजपा काशी क्षेत्र का नया क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर अशोक चौरसिया ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और उन्हीं के अथक परिश्रम के बल पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और हित संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा, जिससे भाजपा की जड़ें समाज के प्रत्येक वर्ग तक और मजबूत हों।

 

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर कार्य करती है। पार्टी किसी जाति या वर्ग विशेष की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के सभी वर्गों को समान सम्मान और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति के माध्यम से लगातार जनता का विश्वास जीत रही है, जबकि विपक्ष आज भी जातीय समीकरणों की राजनीति तक सीमित है।

 

क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत