मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

‘जिंदगी हर कदम एक नई जंग है’ थीम पर आधारित 9 मिनट की प्रेरणादायी प्रस्तुति ने रिश्तों के महत्व का दिया सशक्त संदेश

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। मानवीय रिश्तों के महत्व को नई सोच और नई दिशा देने वाली प्रेरणादायी मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर शो गुरुवार को महमूरगंज स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। हाउसफुल ऑडिटोरियम में उपस्थित दर्शकों ने पहले एपिसोड की भावनात्मक प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रस्तुत किए गए स्वागत गीत ‘प्रीत जहाँ की रीत सदा’ ने पूरे वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। ‘जिंदगी हर कदम एक नई जंग है’ की थीम पर आधारित लगभग 9 मिनट की इस प्रेरक सीरीज ने रिश्तों की अहमियत, पारिवारिक मूल्यों और जीवन के सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन पूजा गुप्ता एवं आकांक्षा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल की पूज्य माताजी श्रीमती सुषमा अग्रवाल, डॉ. दीपाली गुप्ता, डॉ. समीर गुप्ता, विनोद अग्रवाल, राम मोहन अग्रवाल, संजीता अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, बलबीर सिंह बग्गा, दीपक अग्रवाल, मनीष शाह, संदीप मुखर्जी, अरविंद जैन, बृजेश दास लोध, राकेश अग्रवाल, मनीष रंजन, शुभो घोष, प्रियम गुप्ता, चंद्रशेखर राय, प्रदीप मेहरोत्रा, प्रदीप उपाध्याय, डॉ. वीरेंद्र केशरी, शशिधर ईस्सर सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर संजीव अग्रवाल को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 

कार्यक्रम के समापन पर संजीव अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मोटिवेशनल सीरीज समाज में रिश्तों की गरिमा, पारिवारिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि को मजबूत बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला