केंद्रीय कारागार में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, परफेक्ट मिशन एकादश ने दर्ज की शानदार जीत

रामकरन यादव बने ‘मैन ऑफ द मैच’, लगातार चार छक्कों से पलटा मैच; वरिष्ठ जेल अधीक्षक बोले— खेलकूद से बंदियों को मिलता है मानसिक तनाव से निजात

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
SHREE 7NEWS वाराणसी। बंदियों को मानसिक तनाव और अवसाद से दूर रखने तथा खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को शिवपुर स्थित केंद्रीय कारागार के खेल मैदान में परफेक्ट मिशन एकादश और केंद्रीय कारागार एकादश के बीच रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबले में परफेक्ट मिशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय कारागार एकादश को पराजित कर जीत अपने नाम की। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए रामकरन यादव को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

टॉस जीतकर परफेक्ट मिशन एकादश के कप्तान मनीष दीक्षित ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। केंद्रीय कारागार की ओर से प्रखर मिश्रा (23 रन) और लक्ष्मीशंकर यादव ने पारी की शुरुआत की। परफेक्ट मिशन के गेंदबाज विकास यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में मात्र नौ रन देकर तीन विकेट झटक लिए, जिससे जेल टीम दबाव में आ गई।

90 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी परफेक्ट मिशन की टीम के बल्लेबाज रामकरन यादव ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए जेल टीम के प्रमुख गेंदबाज शिखर मिश्रा की लगातार चार गेंदों पर चार गगनचुंबी छक्के जड़ दिए। रामकरन ने मात्र 17 गेंदों में 45 रन (6 छक्के, 1 चौका) की विस्फोटक पारी खेली। कप्तान मनीष दीक्षित ने भी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 10वें ओवर में ही जीत दिला दी।

मैच के समापन पर केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कारागार प्रशासन समय-समय पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है तथा वे मानसिक तनाव और अवसाद से दूर रहते हैं।

मैच का शुभारंभ वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र एवं दैनिक परफेक्ट मिशन के समाचार संपादक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

मुकाबले में जीत दर्ज करने पर परफेक्ट मिशन के प्रधान संपादक एवं कप्तान मनीष दीक्षित ने पूरी टीम को बधाई दी। वहीं दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, डिजिटल हेड ऋषिकेश पांडेय, प्रबंधक पुष्कर दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार आनंद तिवारी, रवि प्रकाश वाजपेयी, शशांक सिंह, आकाश सरोज, राहुल पांडेय, ऋतुराज उपाध्याय, आयुष दीक्षित, सत्यम दूबे, अमन पांडेय सहित कारागार के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

दोनों टीमों के खिलाड़ी 

परफेक्ट मिशन एकादश : मनीष दीक्षित (कप्तान), भानु प्रताप सिंह, आशीष तिवारी, विकास यादव, रामकरन यादव, शिवम पटेल, शशांक मिश्रा, राहुल शर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, देवांग सिंह एवं प्रवीण तिवारी।

केंद्रीय कारागार एकादश : धर्मेन्द्र यादव, प्रखर मिश्रा, शिखर मिश्रा, लक्ष्मीशंकर यादव, शिवशंकर, प्रेमचन्द्र मौर्य, धनंजय सिंह, मोईन कालिया, रंजीत, अवधेश एवं चंदन यादव।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना