सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए संतों ने किया विश्व भ्रमण : योगी रामानंद दास महाराज

श्री शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन धर्मसभा में सनातन संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश, हजारों श्रद्धालुओं ने रुद्राक्ष धारण कर धर्म रक्षा का लिया संकल्प

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के धौरहरा-हरिहरपुर गांव में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन धर्मसभा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर कथा एवं प्रवचन के दौरान श्री श्री योगी रामानंद दास जी महाराज ने सनातन संस्कृति के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन काल में ऋषि-मुनि एवं संत-महात्मा संपूर्ण विश्व में भ्रमण कर सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करते थे। इसी कारण एक समय विश्व के अनेक देशों में सनातन संस्कृति की प्रभावशाली उपस्थिति थी।

 

उन्होंने कहा कि महर्षि अगस्त्य ने समुद्र पार कर ऑस्ट्रेलिया सहित अनेक क्षेत्रों में धर्म का प्रचार किया, जबकि कंबू ऋषि ने कंबोडिया में सनातन संस्कृति का विस्तार किया। इसी प्रकार भगवान श्रीकृष्ण के वंशजों ने भी विभिन्न देशों तक भारतीय संस्कृति की पताका फहराई। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वर्तमान समय में प्रत्येक सनातनी का दायित्व है कि वह अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाए।

 

धर्मसभा के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं ने रुद्राक्ष धारण कर सनातन धर्म की रक्षा एवं संस्कृति के संवर्धन का संकल्प लिया। पूरे आयोजन स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह, सुशील सिंह रघुवंशी, संजय रघुवंशी, सुदर्शन सिंह, प्रवेश सिंह, बालकिशन यादव, राजेश यादव, संतोष सिंह, रोहित सिंह रघुवंशी, सुशील सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना