स्वर्वेद महामंदिर धाम में 28 व 29 जून को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा सद्गुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव

संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज की ‘जय स्वर्वेद कथा’ एवं सद्गुरु आचार्य श्री स्वतंत्रदेव जी महाराज की अमृतवाणी का होगा दिव्य आयोजन

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम में 28 एवं 29 जून 2026 को सद्गुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। दो दिवसीय इस महोत्सव में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज की दिव्यवाणी ‘जय स्वर्वेद कथा’ का आयोजन होगा। कथा के माध्यम से सद्गुरु कबीर के ज्ञान, भक्ति, मानवता, आत्मजागरण तथा वैदिक आध्यात्मिक जीवन के संदेश का विस्तार से विवेचन किया जाएगा।

वहीं, 29 जून को रात्रि 8:00 बजे से सद्गुरु आचार्य श्री स्वतंत्रदेव जी महाराज की अमृतवाणी का विशेष आयोजन होगा। श्रद्धालुओं को उनके आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ प्राप्त होगा।

आयोजकों के अनुसार महोत्सव का मुख्य उद्देश्य सद्गुरु कबीर के सार्वभौमिक प्रेम, सत्य, सदाचार, आत्मज्ञान और विश्व बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

स्वर्वेद महामंदिर धाम प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार महोत्सव में शामिल होकर सत्संग, कथा एवं अमृतवाणी का लाभ प्राप्त करने तथा इस दिव्य आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना