आर.एस. एकेडमी में पंचायती राज विभाग ब्लॉक चोलापुर का शानदार प्रदर्शन, पटना काशी पाइरेट्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त

अमित लोहार की विस्फोटक बल्लेबाजी और सेवा चौहान की घातक गेंदबाजी बनी जीत की आधारशिला, 9 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

 

🖋️ रिपोर्ट : विवेक राय 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। विकास खंड चोलापुर क्षेत्र के ग्राम सभा सुआरी स्थित आर.एस. एकेडमी में खेले गए रोमांचक टी-20 लेदर बॉल क्रिकेट मुकाबले में पंचायती राज विभाग ब्लॉक चोलापुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पटना काशी पाइरेट्स को 6 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पटना काशी पाइरेट्स की टीम पंचायती राज विभाग के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सकी और 14 ओवर में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सेवा चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचायती राज विभाग ब्लॉक चोलापुर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। कप्तान अमित लोहार ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 21 गेंदों में 45 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 8 चौके और 2 शानदार छक्के शामिल रहे। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम ने केवल 9 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया। दर्शकों ने भी दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। पंचायती राज विभाग ब्लॉक चोलापुर की इस जीत पर खिलाड़ियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत