भीटी में 3.95 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का भूमि पूजन व शिलान्यास

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि बोले— मोदी-योगी सरकार गांवों तक पहुंचा रही विकास की नई रफ्तार, जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता

रिपोर्ट : विवेक राय 

वाराणसी। रामनगर क्षेत्र के ग्राम सभा भीटी में शुक्रवार को त्वरित आर्थिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का भूमि पूजन एवं शिलान्यास विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, वाराणसी द्वारा लगभग 3.95 लाख रुपये की लागत से 44.50 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क अशोक चौबे के मकान से अर्जुन यादव के मकान तक बनाई जाएगी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। गांवों और मोहल्लों में सड़क, नाली, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही सुशासन की पहचान है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ प्रत्येक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे जनहितकारी विकास कार्यों से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, अखिलेंद्र सिंह ‘सनी’, डॉ. अनुपम गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, राजकुमार सिंह, रितेश पाल गौतम, राघवेंद्र मिश्रा, गौरव गुप्ता, भैया लाल सोनकर सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    गोसाईपुर मोहाव में आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण कर उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया याद     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास