विश्व युवक केंद्र व यू.एस.एस. फाउंडेशन का हरित अभियान, सैकड़ों बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वृक्षारोपण के साथ निकाली जागरूकता रैली, वाराणसी इनक्लेव कॉलोनी को ‘ग्रीन कॉलोनी’ बनाने का लिया संकल्प

 

 

वाराणसी। विश्व युवक केंद्र एवं यू.एस.एस. फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी इनक्लेव कॉलोनी, मुड़ैला में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यू.एस.एस. फाउंडेशन के सचिव शशि शंकर पटेल ने की। उन्होंने बताया कि दिशा कॉन्वेंट स्कूल के लगभग 150 विद्यार्थियों ने वृक्ष संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों ने कॉलोनीवासियों से अपने आसपास लगे पेड़-पौधों की देखभाल एवं संरक्षण करने की अपील की।

रैली के दौरान बच्चों ने “जहां हरियाली है, वहीं खुशहाली है”, “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “धरती मां की यही पुकार, पेड़ लगाओ बार-बार”, “प्रदूषण को हराओ, धरती को बचाओ” जैसे प्रेरक नारों से पूरे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया।

कार्यक्रम संयोजक संदीप मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत कचनार, नीम, टिकोमा, पारिजात, गुलमोहर, बेल, कनेर, संतरा, नींबू, कटहल, चंपा, शीशम, सागवान, पीपल तथा कड़ी नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि संस्था के सहयोग से वाराणसी इनक्लेव कॉलोनी को ‘ग्रीन कॉलोनी’ के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विश्व युवक केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर सिंह ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं कॉलोनीवासियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलित होगा, स्वच्छ वायु उपलब्ध होगी तथा लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार आएगा। यही विश्व युवक केंद्र का प्रमुख उद्देश्य भी है।

इस अवसर पर सुनील कुमार गुप्ता, रतन कुमार, प्रदीप सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना