सूने मकान से नकदी-जेवर समेत 51 लाख की चोरी

दिनदहाड़े वारदात से इलाके में सनसनी, पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

 

रिपोर्ट विवेक राय 

दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के हथियर (धाधी) गांव में शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी।

 

पीड़ित अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पुत्र पियूष सिंह, जो कौशांबी में पुलिस विभाग में तैनात हैं, का विवाह 28 अप्रैल को हुआ था। शनिवार सुबह उनकी पुत्रवधू सुमन सिंह हाथ का प्लास्टर कटवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर गई थीं। घर के दोनों कमरों में ताला बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और दोनों कमरों के ताले भी तोड़ दिए।

 

चोर घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, दो सोने की सिकड़ी, नौ जोड़ी टॉप्स, आठ अंगूठियां, मांगटीका, नथिया, पैजनी, करधनी सहित अन्य कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 51 लाख रुपये है।

 

दोपहर में अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पड़ोसियों ने बताया कि घटना के समय दो युवक मुंह ढके हुए बाइक से निकलते दिखाई दिए थे। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे