युवा बन रहे सनातन संस्कृति के सशक्त संवाहक, प्रशिक्षण शिविर में मिला आध्यात्मिक और नेतृत्व का मंत्र

स्वर्वेद महामंदिर में पांच दिवसीय अखिल भारतीय युवा प्रचारक प्रशिक्षण शिविर संपन्नता की ओर, संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज ने युवाओं का किया मार्गदर्शन

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। उमरहाँ स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम के समीप सद्गुरु सदाफलदेव आप्त गुरुकुल परिसर में विहंगम योग संत समाज के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अखिल भारतीय युवा प्रचारक प्रशिक्षण शिविर आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साहपूर्ण वातावरण में निरंतर संचालित हो रहा है। 24 से 28 जून तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 1,500 युवा भाग लेकर सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

 

शिविर का आयोजन संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के पावन सान्निध्य में किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातःकाल से सायंकाल तक विशेषज्ञ प्रशिक्षकों श्री ललित गुंजन, श्री भारत रत्न, श्री पियूष कुमार एवं श्री अशोक द्वारा स्वर्वेद दर्शन, विहंगम योग साधना, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल, प्रभावी संवाद एवं प्रचार-प्रसार जैसे विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सनातन वैदिक संस्कृति, आध्यात्मिक जीवन-मूल्यों तथा राष्ट्रसेवा की भावना को विकसित करना है, ताकि वे समाज में धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के प्रभावी संवाहक बनकर आत्मजागरण से राष्ट्रजागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचा सकें।

 

शिविर के चतुर्थ दिवस संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि संसार में कोई भी व्यक्ति अयोग्य नहीं होता। प्रत्येक मनुष्य के भीतर ईश्वर प्रदत्त असीम शक्ति और अनंत संभावनाएं विद्यमान हैं। आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने, जागृत करने और सही दिशा देने की है।

 

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे सनातन वैदिक संस्कृति के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए सेवा, साधना और सदाचार को जीवन का आधार बनाएं तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।

 

शिविर में उपस्थित युवाओं ने भी राष्ट्र, समाज और मानवता की निस्वार्थ सेवा करने, आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करने तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे