शतचंडी महायज्ञ से समाज में सकारात्मक परिवर्तन का होगा संचार : योगी शम्भू नाथ जी महाराज

छितमपुर और धौरहरा हरिहरपुर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 30 जून को विशाल भंडारे एवं एक जुलाई को विशेष आयोजन की तैयारी

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के छितमपुर गांव स्थित नैपाली भगवती धाम में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वृंदावन से पधारे योगी शम्भू नाथ जी महाराज ने अपने प्रेरक प्रवचन में कहा कि धार्मिक कथाएं और यज्ञ मानव जीवन के आध्यात्मिक, सामाजिक और नैतिक उत्थान का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण और यज्ञ के माध्यम से मनुष्य का कल्याण संभव है तथा समाज में व्याप्त नकारात्मक प्रवृत्तियों का नाश किया जा सकता है।

 

योगी शम्भू नाथ जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में वैचारिक भ्रम, परिवारों में बढ़ते कलह और विश्व में अशांति जैसी परिस्थितियां चिंताजनक हैं। ऐसे समय में शतचंडी महायज्ञ समाज के लिए सामूहिक आध्यात्मिक उपचार का कार्य करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने घर, गांव और राष्ट्र से आसुरी प्रवृत्तियों के अंत का संकल्प लें तथा धर्म, सेवा और सद्कर्म के मार्ग पर चलें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सच्ची श्रद्धा और सत्कर्म से मां भगवती की कृपा अवश्य प्राप्त होती है।

 

महायज्ञ स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा, पूजन एवं प्रवचन का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार 29 जून को पूर्णाहुति हवन तथा 30 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

 

उधर, क्षेत्र के धौरहरा हरिहरपुर गांव में भी शतचंडी महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है। यहां अयोध्या से पधारे योगी रामानंद जी महाराज प्रतिदिन श्रद्धालुओं को शतचंडी महायज्ञ की महत्ता एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। महायज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

 

आयोजन समिति के अनुसार यहां 30 जून को हवन एवं विशाल भंडारे तथा 1 जुलाई को लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच एक लाख रुद्राक्ष नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण