भीषण गर्मी के मद्देनज़र आठवीं तक के विद्यालयों का समय बदला

जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, अब सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं

 

रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक संचालित विद्यालयों के समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन कर दिया है।

 

जारी आदेश के अनुसार, अग्रिम आदेश तक सभी विद्यालयों में कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। वहीं परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य आवश्यक कार्य संपन्न करेंगे।

 

जिला प्रशासन का कहना है कि भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाया जा सके।

 

गौरतलब है कि परिषदीय विद्यालय 16 जून से खुले थे, लेकिन अत्यधिक गर्मी को देखते हुए शासन ने छात्रों के लिए उन्हें 24 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए थे। विद्यालय पुनः खुलने के बाद भी गर्मी के कारण छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही।

 

जिलाधिकारी के इस निर्णय का अभिभावकों एवं शिक्षकों ने स्वागत किया है। उनका मानना है कि बदले हुए समय से बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और वे सुरक्षित वातावरण में अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण