वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधरोपण कर दंपति ने दिया हरित जीवन का संदेश

11 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, लोगों से भी वृक्षारोपण की अपील

 

 

SHREE 7NEWS, वाराणसी। पंचकोसी मार्ग स्थित जगापट्टी गांव में एक दंपति ने अपनी 37वीं वैवाहिक वर्षगांठ को अनूठे और प्रेरणादायी तरीके से मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लक्ष्मीकांत त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी ललिता त्रिपाठी ने इस विशेष अवसर पर आम, नीम, जामुन, कनेर, आंवला और पीपल सहित कुल 11 पौधों का रोपण कर समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के किसी भी शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी नियमित देखभाल भी करे।

हर खुशी के अवसर पर करें पौधरोपण : प्रीतेश त्रिपाठी

दंपति के पुत्र प्रीतेश त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही अंधाधुंध कटाई से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है, जिससे भविष्य में गंभीर पर्यावरणीय संकट उत्पन्न हो सकता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, विवाह, गृहप्रवेश एवं अन्य पारिवारिक आयोजनों को पौधरोपण के साथ मनाकर समाज को हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दें। उनका कहना था कि यदि प्रत्येक परिवार हर वर्ष कुछ पौधे लगाए और उनका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत