मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, नारी शक्ति की रही विशेष सहभागिता

प्रधानमंत्री ने खेलों को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

 

 

रिपोर्ट : विवेक राय

वाराणसी। रामनगर के भगवानपुर क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष आकाश सोनकर के आवास पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने खेलों के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि “जो खेलेगा, वही खिलेगा।” उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ने और स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

 

‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रसेवा और एकात्म भारत के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री रितेश पाल गौतम, शक्ति केंद्र संयोजक प्रमोद पराजभर, बूथ अध्यक्ष दिलीप कुमार, अनुराग पटेल, महेश राय, संदीप सिंह, अमन सोनकर, उर्मिला देवी, गुंजन कुमारी, आरती कुमारी, आदित्य, सुनीत देवी, रवि कुमार, आनंद पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में जनकल्याणकारी सेवाओं को मजबूत करने का संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। विकासखंड चोलापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत छितमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर…

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    वाराणसी में प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी का मनोनयन   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : त्रिभुवन राम

    हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : त्रिभुवन राम

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक