भाजपा हरहुआ मंडल एवं व्यापार मंडल ने सामूहिक रूप से सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड

आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति, खेल संस्कृति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रधानमंत्री ने रखा जोर, विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का लिया संकल्प

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, हरहुआ (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी हरहुआ मंडल एवं व्यापार मंडल हरहुआ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रविवार को मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वदेशी रक्षा उत्पादन, युवा शक्ति, खेल संस्कृति, योग तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत आज समुद्र से लेकर आकाश तक अपनी सुरक्षा क्षमताओं को लगातार सुदृढ़ कर रहा है और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए “जो खेलेगा, वही खिलेगा” का संदेश दोहराया। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इनसे करोड़ों परिवारों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

कार्यक्रम के उपरांत मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, व्यापार मंडल महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता तथा मंडल उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को राष्ट्रहित, आत्मनिर्भरता, सेवा और विकास के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संरक्षक, सम्मानित सदस्य, वरिष्ठ भाजपा समर्थक, ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में जनकल्याणकारी सेवाओं को मजबूत करने का संकल्प     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। विकासखंड चोलापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत छितमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर…

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    वाराणसी में प्रदेश उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश प्रभारी का मनोनयन   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : त्रिभुवन राम

    हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ : त्रिभुवन राम

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    भदोही में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राष्ट्रचिंतन और अंत्योदय के प्रबल विचारक