जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड

आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा निर्माण, खेल, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत पर प्रधानमंत्री ने रखे प्रेरक विचार, विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के जंसा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र मेंहदीगंज के बूथ संख्या-277 एवं कैंप कार्यालय पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा उत्पादन, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, योग तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आईएनएस दुनागिरि, आईएनएस संशोधक एवं आईएनएस अजय जैसे स्वदेशी युद्धपोतों के निर्माण, सी-295 विमान की पहली सफल उड़ान, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक सफलता, हरगिला आर्मी, नागालैंड महिला फुटसल लीग तथा नालंदा विश्वविद्यालय के पुनरुत्थान का उल्लेख करते हुए भारत की बढ़ती उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी गणेश उत्सव में स्वदेशी मिट्टी से निर्मित गणपति प्रतिमाओं की स्थापना का आग्रह करते हुए “वोकल फॉर लोकल” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को आत्मनिर्भरता, सेवा, राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, सेवापुरी मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार बिंद, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक सीताराम पाल, बूथ अध्यक्ष गणेश प्रजापति, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, ओम प्रकाश पटेल, शिवधनी पटेल, रमेश विश्वकर्मा, गोलू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    386 में से 364 नालों की सफाई पूरी, बारिश से पहले नगर निगम की बड़ी तैयारी

    नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शेष नालों की सफाई के लिए दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, जीपीएस मॉनिटरिंग से रखी जा रही निगरानी   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS,…

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने 1.78 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना का किया शिलान्यास

    ट्रैन्चलेस तकनीक से बिछेगी आधुनिक सीवर लाइन, 50 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ; राजघाट व हनुमान फाटक क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर   रिपोर्ट : विवेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    386 में से 364 नालों की सफाई पूरी, बारिश से पहले नगर निगम की बड़ी तैयारी

    386 में से 364 नालों की सफाई पूरी, बारिश से पहले नगर निगम की बड़ी तैयारी

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने 1.78 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना का किया शिलान्यास

    महापौर अशोक कुमार तिवारी ने 1.78 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना का किया शिलान्यास

    पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा ही सबसे बड़ी पूंजी : घनश्याम पाठक

    पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा ही सबसे बड़ी पूंजी : घनश्याम पाठक

    नैतिक शिक्षा के संवर्धन में साहित्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : विद्वान

    नैतिक शिक्षा के संवर्धन में साहित्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : विद्वान

    मुहर्रम के ‘तीजा’ कार्यक्रम में लाठी-पटा कला का दिखा शानदार प्रदर्शन