मुहर्रम के ‘तीजा’ कार्यक्रम में लाठी-पटा कला का दिखा शानदार प्रदर्शन

कौवापुर खेल मैदान में विभिन्न गांवों के अखाड़ों ने दिखाई पारंपरिक युद्धकला, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के ग्राम सभा कौवापुर में मुहर्रम की दसवीं के चाँद के तीन दिन बाद रविवार देर रात पारंपरिक ‘तीजा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए अखाड़ों ने अपनी पारंपरिक लाठी-पटा एवं अन्य युद्धकला का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

 

कौवापुर खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पाण्डेय, कपिल नारायण पाण्डेय, रामप्रकाश सिंह ‘वीरू’, राणा सिंह चौहान, संजय गुप्ता, सिकन्दर भइया तथा सूरज चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में कौवापुर, धौरहरा, अजांव, श्रीकंठपुर, बैरागीपुर, नरपतपुर, चंद्रावती सहित आसपास के अनेक गांवों के अखाड़ों ने पारंपरिक लाठी-पटा एवं अन्य कौशलों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की कला, अनुशासन और तालमेल ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

 

देर रात तक चले इस आयोजन में सभी अखाड़ों के उस्ताद, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने वाले इस आयोजन ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का भी संदेश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    रमेश चौधरी ने समाज की एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई का किया आह्वान, अजगरा में सम्मान व राजनीतिक भागीदारी को लेकर उठाई आवाज   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    रेल मंडल कार्यालय में तिरंगा वितरण, डीआरएम आशीष जैन ने कर्मचारियों से घर-घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद

    सीआरपीएफ 95वीं बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

    सीआरपीएफ 95वीं बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

    ‘शतरंज के खिलाड़ी’ ने दिलाया वाराणसी मंडल को प्रथम स्थान

    ‘शतरंज के खिलाड़ी’ ने दिलाया वाराणसी मंडल को प्रथम स्थान