आशा ट्रस्ट को ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड’ से मिला राष्ट्रीय सम्मान

रक्तदान जागरूकता एवं शिविर आयोजन में उत्कृष्ट योगदान पर लखनऊ में किया गया सम्मानित, युवाओं से नियमित रक्तदान का किया आह्वान

 

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। समाज सेवा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही चौबेपुर क्षेत्र के भन्दहा कला स्थित सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट को रक्तदान जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

 

यह पुरस्कार नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ एक्टिविस्ट्स (NIFA) उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित ‘संवेदना-2 अंतरराष्ट्रीय रक्तदान एवं जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत प्रदान किया गया। समारोह में ट्रस्ट की ओर से प्रदीप सिंह ने पुरस्कार एवं सम्मान-पत्र ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश में रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यक्तियों को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की ओर से ‘सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन’ भी प्रदान किया गया, जिससे उनके सामाजिक योगदान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

 

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि नियमित रक्तदान किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा मानवीय सेवा कार्य है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा कर सकती है।

 

उन्होंने कहा कि आशा ट्रस्ट भविष्य में भी जनजागरूकता, स्वास्थ्य सेवा और रक्तदान जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों को और व्यापक स्तर पर संचालित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित