ईएमआई का बकाया राशि मांगने पर कैशियर से मारपीट, जान से मारने की धमकी

नामजद आरोपी सहित सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। ईएमआई का बकाया भुगतान मांगने गए एक कैशियर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर चौबेपुर पुलिस ने नामजद आरोपी सहित सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दी गई तहरीर में पियरिया (तेलियाबाग) निवासी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि वह 26 जून की रात लगभग 8:30 बजे रेयपुरा निवासी बबूल यादव से करीब 70 हजार रुपये की बकाया ईएमआई राशि लेने गया था। आरोप है कि नेवादा चौराहे पर मौजूद बबूल यादव उस समय शराब के नशे में था।

 

पीड़ित के अनुसार, बकाया रकम मांगने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने अपने बेटों तथा सात अज्ञात लोगों को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने लाठी-डंडों एवं हाथ-पैर से हमला कर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

 

घटना के बाद पीड़ित ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चक्रपानपुर के निःशुल्क शिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम   रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। आराजी लाइन ब्लॉक के चक्रपानपुर गांव में सामाजिक संस्था…

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    समाजशास्त्र विभाग की 34 छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण, आशा लाइब्रेरी और स्वावलंबन कार्यक्रमों की ली जानकारी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    गरीब बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री, आशा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    आशा ट्रस्ट की गतिविधियों से रूबरू हुईं बीएचयू की छात्राएं

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    मझले बेटे और बहू से परेशान वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    छितमपुर में सेवा संकल्प सप्ताह का हुआ शुभारंभ

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित

    सेवा संकल्प अभियान में पौधरोपण और जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित