बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन की मजबूती का दिया संदेश

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर किया अभिनंदन, कहा— बूथ कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने संगठन की कार्यकर्ता-आधारित परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बूथ संख्या 399 के अध्यक्ष आशीष मौर्य तथा बूथ संख्या 398 के कार्यकर्ता अविनाश पाठक के आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण को प्रेरणादायी बताया।

 

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके बूथ कार्यकर्ता हैं। बूथ संगठन की आधारशिला है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता-आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन की प्रत्येक सफलता के पीछे बूथ स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं का योगदान होता है। ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान करना संगठन की परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है।

 

महानगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान तथा जनसंपर्क अभियानों में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, डॉ. अनुपम गुप्ता, अखिलेंद्र सिंह ‘सनी’, जितेंद्र पाण्डेय, राजकुमार सिंह, रितेश पाल गौतम, राघवेंद्र मिश्रा, गौरव गुप्ता, भैया लाल सोनकर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों वाराणसी नगर निगम को मिला सम्मान, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने जताई खुशी; सफाई मित्रों और काशीवासियों के सामूहिक प्रयासों को दिया उपलब्धि का…

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    ग्लोबल कायस्थ कमेटी का भव्य आयोजन, कवि सम्मेलन और जटायु मोक्ष पर आधारित नृत्य नाटिका ने मोहा मन     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। महमूरगंज स्थित रघुनाथ नगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    स्वच्छता के राष्ट्रीय पटल पर चमकी काशी, ‘बेस्ट रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में मिला तीसरा स्थान

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    भक्ति, संगीत और काव्य की त्रिवेणी में सराबोर हुआ चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत में हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    संविधान के सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेकर सड़कों पर उतरे अधिकारी-कर्मचारी

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अनुसंधान, डेटा और नीतिगत फैसलों में बेहतर तालमेल जरूरी : डॉ. पी.के. मिश्रा

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

    अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी काशी की बेटी, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान