अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया, बच्चों को स्कूल बैग वितरित कर दिया शिक्षा का संदेश

रामनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्मोत्सव, पीडीए को मजबूत करने और सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस पर रामनगर के भीटी (390 कैंट विधानसभा) क्षेत्र में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रजत वाल्मीकि ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।

 

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना के साथ हुई। इस अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी दिया गया।

 

समारोह के मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बहादुर सिंह यादव एवं डॉ. सूबेदार सिंह उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संघर्षरत है।

 

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से भारतीय जनता पार्टी को पराजित कर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही लक्ष्य है, ताकि किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और गरीब वर्ग के हितों की प्रभावी रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

कार्यक्रम में जोन प्रभारी रामनगर विनोद यादव, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव आरती यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष इश्तियाक अहमद, सेक्टर प्रभारी जितेंद्र यादव, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह ‘टाइगर’, पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष विवेक कहार, डॉ. किरण बाला, शशिकला गुप्ता, साहिल खान, अमन यादव, अंकित यादव, साधन केसरी, राजा बाबू विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक जोसेफ ने किया।

 

अंत में आयोजक रजत वाल्मीकि ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय और पीडीए को मजबूत करने का अभियान आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एचजी स्कूल डुबकियां में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

    ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रधानाचार्य ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। डुबकियां स्थित एचजी…

    जेएमएस इंग्लिश अकादमी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

    ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने दीं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां, मुख्य अतिथि डॉ. स्वामी दयापूर्ण नंदा ने राष्ट्रसेवा और नैतिक मूल्यों का दिया संदेश     रिपोर्ट: विवेक राय चोलापुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाहगंज-बलिया पैसेंजर के जंघई तक विस्तार की मांग तेज

    शाहगंज-बलिया पैसेंजर के जंघई तक विस्तार की मांग तेज

    एचजी स्कूल डुबकियां में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

    एचजी स्कूल डुबकियां में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

    जेएमएस इंग्लिश अकादमी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

    जेएमएस इंग्लिश अकादमी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

    स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा सम्मानित

    स्वतंत्रता दिवस पर इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा सम्मानित

    राजेश्वरी महिला पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

    राजेश्वरी महिला पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी को ‘हीरक प्रशंसा चिन्ह’ से सम्मान

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी को ‘हीरक प्रशंसा चिन्ह’ से सम्मान