पौधरोपण कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, बच्चों को कॉपी-पेंसिल वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने चलाया पौधरोपण अभियान, पीडीए को मजबूत करने और समाजवादी सरकार बनाने का किया आह्वान

 

रिपोर्ट : विवेक राय

SHREE 7NEWS, रामनगर (वाराणसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कैंट विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव के नेतृत्व में मंगलवार को रामनगर क्षेत्र में विविध सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया तथा बच्चों को कॉपी और पेंसिल वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

सात दिवसीय पर्यावरण संरक्षण अभियान के दूसरे दिन वार्ड संख्या-13, रामपुर मच्छरहट्टा में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान नौनिहालों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली।

 

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों, विशेषकर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) को समान अवसर और सम्मान दिलाने के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों में समाजवादी सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सभासद संजय यादव, किरण शर्मा, मंजू कनौजिया, सोनू सरोज, सुमित यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया और अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं