चौबेपुर में यातायात जागरूकता अभियान, ऑटो-टोटो चालकों को दिए सुरक्षा के टिप्स

टीईटी अभ्यर्थियों की हरसंभव सहायता करने की अपील, नियमों के पालन पर दिया गया विशेष जोर

 

रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर चौबेपुर क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ऑटो, टोटो एवं अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया गया।

 

अभियान का नेतृत्व टीएसआई शिवबदन यादव ने किया। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया कि अपने वाहन चौराहों अथवा मुख्य सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े न करें। उन्होंने निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करने तथा सड़क से लगभग 50 मीटर की दूरी पर ही वाहन खड़ा करने की सलाह दी, जिससे यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

 

इस दौरान टीएसआई ने बताया कि वाराणसी में टीईटी परीक्षा आयोजित की जा रही है। ऐसे में यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई हो या समय कम होने के कारण सहायता की आवश्यकता पड़े, तो सभी ऑटो एवं टोटो चालक मानवता का परिचय देते हुए उसकी तत्काल मदद करें। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से संपर्क कर सहयोग लेने की भी अपील की गई।

 

यह जागरूकता अभियान चौबेपुर चौराहा, उमराहा तथा संदहा चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, अनुशासित ड्राइविंग और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं